Wednesday, 26 June 2013


भारत में ही टूरिज्म के इतने अनछुए स्पॉट्स हैं और सदियों से अनछुए पड़े हैं कि भारत के लोग भी उनके बारे में कम ही जानते हैं प्रस्तुत तस्वीर चित्रकोट जलप्रपात  की है जो की छत्तीसगढ़ में  स्थित है वैसे छत्तीसगढ़ का भू-भाग, पुरातात्विक, सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत संपन्न है विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात 
भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात है।  टूरिज्म विभाग के मुताबिक यह देश भर में सबसे चौड़ा जलप्रपात है। सभी मौसम में आप्लावित रहने वाला यह वाटरफॉल पौन किलोमीटर चौड़ा और 90 फीट ऊंचा है।इस जलप्रपात से कम से कम तीन और अधिकतम सात धाराएं गिरती हैं।  एशिया का नियाग्रा नाम से विख्यात चित्रकोट जलप्रपात इन्द्रावती नदी के घाटी में गिरने से बना है ।श्री राम वन पथ गमन मार्ग में भी चित्रकोट जलप्रपात  का उल्लेख है

Monday, 24 June 2013

Kanger valley

कांगेर धारा------ जो की कुटुमसर गुफा जाने के रास्ते में 7 किलो मीटर की दूरी पर कांगेर नदी पर स्थित है। टेढ़ी मेढ़ी चट्टानों के बीच यहां का घाटी सौंदर्य तो अप्रतिम व देखने लायक है।
तस्वीर साभार - mitul s chauhan




भय और रोमांच का मिश्रण गुल्मी 
गुल्मी जगदलपुर उड़ीसा सीमा से 20 किलोमीटर की दुरी पर तथा जगदलपुर से ये 50 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। घने जंगलो के बीच से गुजरने वाले रास्ते को पार कर इस खूबसूरत जगह पर पहुचा जा सकता है कोलाब नदी पर स्थित ये पर्यटन स्थल बहुत ही सुंदर है। ऊचे ऊचे पहाड़ो के बिच से गुजरती कोलाब नदी इस स्थान पर 2 बड़ा रेतीला तट बना देती है जिसे बहुत से लोगो को ये जगहा फिल्म कहो ना प्यार है के एक द्र्श्य जैसा लगता है। 2 रेतीला तट होने के कारण अधिक्तर लोग पहले रेतीला तट को पार कर दुसरे रेतीला तट पर जाने की कोशिस करते है,चूकी कोलाब नदी ऊचे पहाड़ो के बिच से गुजरती हुई यहाँ आती है इस कारण इस का बहाव बहुत तेज होता है और दुसरे रेतीला तट पर पानी के बिच से जाने वाले रस्ते में बिच बिच में दलदली स्थान है लोग इसे पार कर के दुसरे रेतीला तट पर जाने की कोशिस करते है उन में से अधिकतर लोग मारे जाते है। गुल्मी पर इल्जाम है की 120 से अधिक लोगो की जान इसने ली है? औसम बस्तर की टीम इस बात का खंडन करती है हमारा मानना है की पर्यटक यहाँ अपने विवेक से काम न करते हुवे अपनी जान गवाते है। दूर से इस सुंदर जगह को निहारे ना की आज कुछ तूफानी करने के चक्कर में अपने आप को खतरे में डाले।
@जानकारी व तस्वीर आभार सहित रविश राज परमार जी से प्राप्त     

Friday, 21 June 2013


बीजापुर घाट
यह घाट बीजापुर से भोपालपटनम के मध्य पड़ती है 8 किलोमीटर लम्बे इस घाट में बहुत सुंदर वादीया देखने को मिलती है घने जंगल के बीच पड़ने वाले इस घाट में कई बार जंगली जानवरों के दर्शन भी हो जाते है
@सम्पूर्ण जानकारी व तस्वीर आभार सहितVarun Karki जी से प्राप्त

Wednesday, 19 June 2013

बस्तर की बांस कला आधुनिकता के इस चकाचौंध की दुनिया में आज भी बस्तर की बांस कला के सहारे हमारी विरासत की कलाएं जीवित हैं। यह पौधा अपनी शुद्धता के चलते धार्मिक व सांस्कृतिक जगत में विशेष महत्व रखता है तो बदलते समय में भी इसकी मांग कम नहीं हुई है। आसानी से उपलब्ध बांस से बनी सजावटी वस्तुएं शानदार बंगलों की खूबसूरती में चार चांद लगाने का प्रमुख स्रोत बनकर उभर रही हैं। इस प्रचलन ने बांस की शिल्पकला को नये आयाम देकर बस्तर के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के ढेरों अवसर पैदा कर दिये हैं। खासकर ऐसे लोगों के लिए जो अपनी मेहनत एवं हुनर को नये-नये आकार में ढालने के लिए प्रयासरत रहते हैं। ये लोग बांस शिल्प कला में अपने हाथ आजमाकर खूब कमाई कर रहे हैं।
प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर
ये मंदिर पुरना पुल के समीप स्थित है भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित यह मंदिर प्रमुख मंदिरों में से एक है। इन्द्रावती नदी के तट पर स्थापित 'श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर' बहुत प्राचीन है इस मंदिर परिसर के पास 
रहने वाली बुजुर्ग महिला ने बताया की दीपावली के समय राजा यहाँ पूजा करने आते थे उस महिला ने बताया जगदलपुर के राजा ने ही इस मंदिर की स्थापना की थी देवी लक्ष्मी को समर्पित यह मंदिर सम्पूर्ण मनोकामना को पूर्ण करता है । आज भी जानकर लोग दीपावली के पूर्व संध्या को यहाँ पूजा अर्चना करने आते है

Monday, 31 December 2012

Waterfalls in Chhattisgarh


Handawada Waterfall -

Handawada Waterfall -

Chhattisgarh is full of surprises and so the division of Bastar. Interesting to know that Chhattisgarh is one of the most undiscovered states of India, in which one of the most untouched divisions is Bastar. Mostly people think, the district of Dantewara, Bijapur and Narayanpur are known for sensitive activities only, but very few people know that these districts are the home of some of the most exotic and beautiful waterfalls, caves and valleys . One such virgin waterfall is “Handawada waterfall”(also called as Milkulwada-Handawada waterfall) In Bastar division, Barsur  is considered as the ‘southern gate-way’ of the Abujhmaad mountains. Travelling on NH-16, after 77 km from Jagdalpur, comes Geedam, from where to the north just after 22kms, lies the artistic town of Barsur…From where the road crossing Saath-dhaar bridge over river Indravati goes upto Handawada(a tribal forest village), which lies 40km away from Barsur, in the block Orchha of Narayanpur district.